8 राज्यों की 19 सीटों पर आज वोटिंग, 2 प्रदेशों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुने गए; गुजरात की 4 में से 1 सीट पर कांटे की टक्कर https://ift.tt/3dgpP8K - Sarkari NEWS

Breaking

This is one of the best website to get news related to new rules and regulations setup by the government or any new scheme introduced by the government. This website will provide the news on various governmental topics so as to make sure that the words and deeds of government reaches its people. And the people must've aware of what the government is planning, what all actions are being taken. All these things will be covered in this website.

Thursday, June 18, 2020

8 राज्यों की 19 सीटों पर आज वोटिंग, 2 प्रदेशों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुने गए; गुजरात की 4 में से 1 सीट पर कांटे की टक्कर https://ift.tt/3dgpP8K

दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए। बाकी 8 राज्यों की 19 सीटों के लिए आज 9 बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके एक घंटे बाद यानी शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।गुजरात की 4 में से 2 सीटों पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। 1 सीट पर पेंच फंसा है।

विधायकों के आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। राजस्थान में भी 3 सीटों पर चुनाव हैं। इनमें से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा की जीत लगभग तय है।

गुजरात की 4 सीटें : तीन पर स्थिति साफ, एक पर पेंच फंसा

भाजपा
विधायक: 103
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 2 सीटों पर जीत लगभग तय, तीसरी सीट जीतने के लिए 2 वोट कम

कांग्रेस
विधायक: 65
समर्थन: 3
कुल: 68
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 35
इस तरह 1 सीट पर जीत पक्की मानी जा रही, 2 सीटें जीतने के लिए 2 वोट कम

उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस
पहला अभय भारद्वाज शक्ति सिंह गोहिल
दूसरा रामिलाबेन बारा भरत सिंह सोलंकी
तीसरा नरहरि अमीन

मध्य प्रदेश की 3 सीटों का गणित
भाजपा
विधायक: 107
समर्थन: 5 (2 निर्दलीय+2 बसपा+1 सपा )
कुल: 112
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 92
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 1 सीट पर जीत तय

दोनों दलों ने 2-2 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।

उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस
पहला ज्योतिरादित्य सिंधिया दिग्विजय सिंह
दूसरा सुमेर सिंह सोलंकी फूलसिंह बरैया

राजस्थान की 3 सीटों का गणित

कांग्रेस
विधायक: 107
समर्थन: 18
कुल: 125
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 51
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय

भाजपा
विधायक: 72
समर्थन: 3
कुल: 75
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 51
इस तरह एक सीट पर जीत पक्की

उम्मीदवार भाजपा कांग्रेस
पहला राजेंद्र सिंह गहलोत के सी वेणुगोपाल
दूसरा ओंकार सिंह लखावत नीरज डांगी

झारखंड की 2 सीटों का गणित

झारखंड मुक्ति मोर्चा
विधायक : 29
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

भाजपा
विधायक : 25
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 27
इस तरह एक सीट पर जीत तय

कांग्रेस
विधायक : 15
एक कैंडिडेट उतारा है, लेकिन जीत के जरूरी वोट नहीं।

पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा भाजपा कांग्रेस
उम्मीदवार शिबू सोरेन दीपक प्रकाश शहजादा अनवर


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Rajya Sabha Election Result 2020 LIVE Updates | Voting Begins, BJP Congress Battle in Madhya Pradesh Bihar Gujarat Jharkhand Rajasthan Uttar Pradesh Maharashtra Haryana


from Dainik Bhaskar /national/news/rajya-sabha-election-result-2020-live-updates-bjp-congress-haryana-madhya-pradesh-bihar-gujarat-rajasthan-jharkhand-uttar-pradesh-maharashtra-127425410.html

No comments:

Post a Comment