लश्कर ने रची थी भाजपा नेता वसीम बारी के हत्या की साजिश, सुरक्षा में चूक के लिए 10 पुलिसकर्मी गिरफ्तार https://ift.tt/2BXNNsB - Sarkari NEWS

Breaking

This is one of the best website to get news related to new rules and regulations setup by the government or any new scheme introduced by the government. This website will provide the news on various governmental topics so as to make sure that the words and deeds of government reaches its people. And the people must've aware of what the government is planning, what all actions are being taken. All these things will be covered in this website.

Thursday, July 9, 2020

लश्कर ने रची थी भाजपा नेता वसीम बारी के हत्या की साजिश, सुरक्षा में चूक के लिए 10 पुलिसकर्मी गिरफ्तार https://ift.tt/2BXNNsB

जम्मू-कश्मीर में भाजपा के बांदीपाेरा जिलाध्यक्ष वसीम बारी की हत्या पूर्व नियाेजित थी। इसकी साजिश पाकिस्तानी आतंकीसंगठन लश्कर-ए-तैयबा ने रची थी। यह जानकारी गुरुवार कोबांदीपाेरा पहुंचे कश्मीर के आईजीविजय कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि बारीकी हत्या में दाे आतंकीलिप्त हैं। इनमें एक पाकिस्तानी औरएक स्थानीय आबिदनाम का आतंकीहै। यह सुरक्षा में चूक का मामला है। सुरक्षाकर्मी चाैकस रहते ताे आतंकीमार गिराए जाते।

बता दें कि 38 वर्षीय भाजपा नेता वसीम, उनके पिता बशीर अहमद औरभाई उमर बशीर काे बुधवार रात 9 बजे आतंकियाें ने नजदीक से गोली मार दी थी। वारदात में सभी घायल हाे गए थे। तीनाें काे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हाेंने दम ताेड़ दिया।

अब तक 10 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

वसीम की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मियाें काे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही अब तक 10 पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी 10 पुलिसकर्मियाें काे बर्खास्त कर दिया गया है।विजय कुमार ने बताया कि आतंकी वसीम बारी पर निगाह रखे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि जब वे अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे, ताे एक व्यक्ति उन पर निगाह रखे हुए था। जब वे लाैटे, तब भी वह व्यक्ति उसी जगह माैजूद था।

सुरक्षा में कमी नहीं: आईजी

विजय कुमार ने कहा कि भाजपा नेता की सुरक्षा में काेई कमी नहीं की गई थी। बारी काे 10 पीएसओउपलब्ध कराए गए थे। इनमें से 2 सुरक्षा विंग और8 जिला पुलिस के जवान थे। यदि दाे पीएसओभी माैके पर माैजूद रहे हाेते ताे वे आतंकियोंकाे मार गिराते। यह हमारी तरफ से चूक है।

उधर, भारतीय जनता युवा माेर्चा के कार्यकर्ताओंनेवसीम बारी की हत्या के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा के कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि वसीम बारी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

जम्मू के नेताओंने की निंदा

  • भाजपा कार्यकर्ता और उनके पिता पर जानलेवा हमले की खबर सुनकरदुखी हूं। मैं इसकी निंदा करता हूं। राजनीतिक कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। - उमर अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री
  • घाटी में हिंसा का सिलसिला लगातार जारी है। कश्मीर घाटी में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या से आहत हूं। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहा है। - महबूबा मुफ्ती, पूर्व मुख्यमंत्री औरपीडीपी प्रमुख


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वसीम बारी जम्मू-कश्मीर में भाजपा के बांदीपाेरा जिलाध्यक्ष थे। बुधवार को आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी।


from Dainik Bhaskar /national/news/lashkar-conspired-to-assassinate-bjp-leader-wasim-bari-10-policemen-arrested-for-security-lapses-in-jammu-kashmir-127497540.html

No comments:

Post a Comment