एक्सपर्ट्स का दावा- वायरस हवा के जरिए संक्रमण फैला सकता है, डब्ल्यूएचओ और सीडीसी को इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए; दुनिया में अब तक 1.15 करोड़ संक्रमित https://ift.tt/3dZnbo5 - Sarkari NEWS

Breaking

This is one of the best website to get news related to new rules and regulations setup by the government or any new scheme introduced by the government. This website will provide the news on various governmental topics so as to make sure that the words and deeds of government reaches its people. And the people must've aware of what the government is planning, what all actions are being taken. All these things will be covered in this website.

Sunday, July 5, 2020

एक्सपर्ट्स का दावा- वायरस हवा के जरिए संक्रमण फैला सकता है, डब्ल्यूएचओ और सीडीसी को इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए; दुनिया में अब तक 1.15 करोड़ संक्रमित https://ift.tt/3dZnbo5

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 15 लाख 55 हजार 414 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 65 लाख 34 हजार 456 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 36 हजार 720 की जान जा चुकी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वायरस हवा के जरिए भी संक्रमण फैला सकता है। एक्सपर्ट्स की टीम ने डब्ल्यूएचओ और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) को पत्र लिखकर कहा है कि इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए। एजेंसियों इसके बारे में बात करने से डरती हैं। इस जानकारी को छिपाकर नहीं रखना चाहिए।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 29,82,928 1,32,569 12,89,564
ब्राजील 16,04,585 64,900 9,78,615
भारत 6,97,836 19,700 4,24,891
रूस 6,81,251 10,161 4,50,750
पेरू 3,02,718 10,589 1,93,957
स्पेन 2,97,625 28,385 उपलब्ध नहीं
चिली 2,95,532 6,308 2,61,032
ब्रिटेन 2,85,416 44,220 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको 2,56,848 30,639 1,55,604
इटली 2,41,611 34,861 1,92,108

*ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

ब्राजील: 602 नई मौतें
ब्राजील में रविवार को 26 हजार 51 संक्रमित मिले हैं और 602 लोगों की जान गई। देश में अब तक 16 लाख से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। देश के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो में संक्रमण बढ़ रही है। वहीं, सोमवार से यहां बार, रेस्टोरेंट, ब्यूटी सलून, बार्बरशॉप और एस्थेटिक क्लीनिक खोले जाएंगे। स्ट्रीट शॉप और मॉल 6 घंटे के लिए खुलेंगे।

पेरू: 3 लाख से ज्यादा मामले
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में कोरोना से अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। करीब 10,589 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पांच जुलाई तक देश में 17 लाख 82 हजार 846 लोगों की जांच की गई है। इसमें से 3 लाख 2 हजार 718 लोग संक्रमित हैं और शेष 14 लाख 80 हजार 128 लोग जांच में नेगेटिव पाए गए। यहां अब तक 10,589 लोगों की जान जा चुकी है और 1 लाख 82 हजार मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं।

ब्रिटेन: 2.85 लाख संक्रमित
ब्रिटेन में 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 44,220 हो गई है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि इन आंकड़ों में अस्पताल, होम केयर में मरने वाले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह तक देश में 2.85 लाख लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के 72वें स्थापना दिवस के मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद दिया।

यूएई: 51,540 संक्रमित
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रविवार को कोरोनावायरस के 683 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 51,540 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 40,297 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 323 हो गई है। सभी खाड़ी देशों में कोरोना का पहला मामला यूएई में ही दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें

बाजार में 4 तरह के मास्क बिक रहे, जानिए इनकी खूबियां और आपके लिए कौन सा मास्क बेहतर रहेगा



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में रॉकफेलर सेंटर में एक स्टैचू को मास्क पहनाया गया है। अमेरिका में संक्रमण के 29 लाख से ज्यादा मामले मिल चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AxVKEd

No comments:

Post a Comment