कानपुर से 17 किमी दूर भौती में हुआ एनकाउंटर, विकास को दो गोलियां लगीं, एसटीएफ जवान भी घायल https://ift.tt/2Ciq1rk - Sarkari NEWS

Breaking

This is one of the best website to get news related to new rules and regulations setup by the government or any new scheme introduced by the government. This website will provide the news on various governmental topics so as to make sure that the words and deeds of government reaches its people. And the people must've aware of what the government is planning, what all actions are being taken. All these things will be covered in this website.

Thursday, July 9, 2020

कानपुर से 17 किमी दूर भौती में हुआ एनकाउंटर, विकास को दो गोलियां लगीं, एसटीएफ जवान भी घायल https://ift.tt/2Ciq1rk

बिकरू हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की शुक्रवार सुबह कानपुर एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मौत हो गई। एनकाउंटर कानपुर से महज 17 किलोमीटर दूर भौती नाम की जगह पर हुआ। कानपुर में यह एनकाउंटर सुबह 6.15 और 6.30 के बीच हुआ। 2 और 3 जुलाई की रात बिकरू गांव में विकास और उसके गैंग ने पुलिस पर हमला किया था। इसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

बारिश की वजह से पलटी गाड़ी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाड़ी में ड्राइवर के अलावा तीन एसटीएफ के जवान थे। घटना के वक्त कानपुर में भौती इलाके में बारिश हो रही थी। बारिश हल्की थी। लिहाजा, संकरी सड़क पर कीचड़ की वजह से तेज रफ्तार गाड़ी पलटी। विकास पिछली सीट पर बीच में बैठा था। उसके दोनों तरफ एसटीएफ के जवान थे। गाड़ी पलटी तो विकास ने भागने की कोशिश की। एक पुलिसकर्मी की 9 एमएम की पिस्टल लेकर भागा। पलटकर गोली चलाई। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में एक गोली उसकी कमर और दूसरी सीने में लगी।

दो पुलिसकर्मी भी घायल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसटीएफ के दो जवान भी इस घटना में घायल हुए हैं। बताया जाता है कि विकास दुबे हैलट हॉस्पिटल पहुंचने के पहले जिंदा था। हालांकि, उसकी हालत बेहद गंभीर थी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना के वक्त विकास वही नीली धारी वाली फुल टी-शर्ट और लोअर पहने था, जो उसने गुरुवार को उज्जैन में गिरफ्तारी के वक्त पहने नजर आया था।

22 मिनट बाद मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास को एनकाउंटर के बाद सीधे एक गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। यह गाड़ी एसटीएफ के काफिले में शामिल थी। इसी गाड़ी में एसटीएफ के दो घायल जवान भी थे।हॉस्पिटल पहुंचने के 20 से 22 मिनट बाद ही विकास की मौत हो गई। हालांकि, इसकी पुष्टि काफी देर बाद की गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों एसटीएफ जवानों को फौरन आईसीयू में एडमिट कराया गया। एक जवान की हालत गंभीर बताई गई है।

कानपुर शूटआउट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1.हिस्ट्रीशीटर बोला- एनकाउंटर के डर से पुलिस टीम पर गोलियां चलाई थीं, इसका अफसोस है; मंदिर में बैठकर बहुत रोया

2.गैंगस्टर की गिरफ्तारी, चश्मदीद की जुबानी / सुरक्षाकर्मी 2 घंटे तक विकास के आगे-पीछे घूमे, पूछा- जूता स्टैंड मैं बैग रख दूं; पकड़ाया तो हाथापाई करने लगा

3.उज्जैन में ऐसे हुई विकास दुबे की गिरफ्तारी : वीआईपी दर्शन के लिए 250 रु की रसीद कटवाई, दर्शन के बाद लौटा और पुलिस से कहा- मैं विकास दुबे, मुझे पकड़ लो

4.कानपुर शूटआउट की इनसाइड स्टोरी /सीओ-एसओ की आपसी खींचतान में 8 पुलिसवालों की जान गई, नेताओं से लेकर सीनियर पुलिस अफसर तक सवालों के घेरे में

5.कानपुर शूटआउट: 24 घंटे में 3 एनकाउंटर / विकास दुबे का करीबी प्रभात मिश्रा कानपुर में मारा गया, दूसरा साथी बऊआ दुबे इटावा में ढेर



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कानपुर के भौती में शुक्रवार सुबह विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। विकास इसी गाड़ी में सवार था। उसके अलावा गाड़ी में चार एसटीएफ जवान थे। फोटो पलटी हुई गाड़ी की है।


from Dainik Bhaskar /national/news/vikas-dubey-kanpur-encounter-story-bhauti-127497834.html

No comments:

Post a Comment