24 घंटे में रिकॉर्ड 25548 मरीज बढ़े, देश में अब तक 7.69 लाख केस; दिल्ली में स्वस्थ हुए मरीजों की दर 74% से ज्यादा https://ift.tt/2O7uHCP - Sarkari NEWS

Breaking

This is one of the best website to get news related to new rules and regulations setup by the government or any new scheme introduced by the government. This website will provide the news on various governmental topics so as to make sure that the words and deeds of government reaches its people. And the people must've aware of what the government is planning, what all actions are being taken. All these things will be covered in this website.

Wednesday, July 8, 2020

24 घंटे में रिकॉर्ड 25548 मरीज बढ़े, देश में अब तक 7.69 लाख केस; दिल्ली में स्वस्थ हुए मरीजों की दर 74% से ज्यादा https://ift.tt/2O7uHCP

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 69 हजार 41 हो गई है। बुधवार को 25 हजार 548 मामले सामने आए। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, दिल्ली में रिकवरी रेट 74.57% से ज्यादा हो गया है। राज्य में 1 लाख 4 हजार 864 केस हैं। इनमें से 78 हजार 199 मरीज ठीक हो गए हैं।

उधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि गुरुवार शाम 5 बजे से राज्य के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन लागू हो जाएगा। फिलहाल यह सिर्फ7 दिन के लिए होगा। यदि जरूरत पड़ती है तोइसे और बढ़ाया जा सकता है। मध्य प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुएगृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार कोकहा कि अबरविवार को पूरे मध्यप्रदेश में टोटललॉकडाउन रहेगा।दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों से प्रदेश की परिस्थितिबदल रही है। प्रदेश में आने-जाने वाले लोगों की बॉर्डर पर जांच होगी।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:
राज्यमें मंगलवार को409 मरीज मिले।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,एमपी में11768 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।इसके साथ रिकवरी रेट75%तक पहुंच गया है।कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 1262 हो गई है।वहीं, प्रदेश में अब तक 4 लाख 27 हजार 143 सैंपल्स की जांच की गई है।

महाराष्ट्र:महाराष्ट्र में बुधवार सुबह से लॉज और होटल खुल गए हैं। सरकार ने 33% स्टाफ के साथ खोलने की मंजूरी दी है। वहीं, इनमें ठहरने वालों के लिए गाइडलाइंस तय की गई हैं। हालांकि, अभी रेस्टारेंट पर पाबंदी जारी रहेगी। उधर, सरकार ने गुरुवार से पूरे राज्य में दुकान खोलने के समय को 2 घंटे बढ़ा दिया है। पहले सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने का समय तय किया गया था। औरंगाबाद में 2 दिन में दो पार्षदोंकी मौत हो गई।

उत्तरप्रदेश: राज्य में बुधवार सुबह 56 पॉजिटिव मिले। मिर्जापुर में 45, सहारनपुर में 7, वाराणसी में 2, बस्ती और सिद्धार्थनगर में एक-एक पॉजिटिव मिला। वाराणसी जिले में संक्रमितों की संख्या 668 हो गई है। मरीजों में एक विधायक भी शामिल हैं। सहारनपुर मे एक हफ्ते के लिए जिले के सभी बाजार हफ्ते में छह दिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोले जाएगे। मंगलवार को पूरा मार्केट बंद रहेगा।

राजस्थान: राज्य में बुधवारकोस सामने आए। अलवर में 81, जयपुर में 34, कोटा में 12, भीलवाड़ा में 11, राजसमंद में 10, नागौर और बीकानेर में 8-8, चूरू में 3, अजमेर और उदयपुर में 2-2, डूंगरपुर और झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 21 हजार 577 पर पहुंच गई है। वहीं, जयपुर में 2, बीकानेर, दौसा, जोधपुर और सवाई माधोपुर में 1-1 ने दम तोड़ दिया। राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 478 पहुंच गया है।

बिहार:राज्य में बुधवार दोपहर तक 749 मरीज मिले। सिर्फपटना जिले में 235 मामले सामने आए। इनमें ज्यादातर पटना सिटी इलाके के हैं। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 1349 हो गई है। वहीं, 13 मरीज दम तोड़ चुके हैं। उधर, बेगुसराय में 67, भागलपुर में 50, गोपालगंज में 61, नवादा में 36 और सीवान में 20 लोगों को संक्रमित होने की जानकारी मिली।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो दिल्ली स्थित एलएनजेपी हॉस्पिटल के पास शहनाई वैंक्वेट हॉल की है। यहां अस्थायी कोविड सेंटर बनाया गया। मेडिकल स्टाफ ने यहां मरीजों के लिए चेस और लूडो के साथ अन्य खेलों का इंतजाम किया है।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-09-july-2020-127494149.html

No comments:

Post a Comment