एक दिन में रिकॉर्ड 24018 मरीज बढ़े, देश में अब तक 6.73 लाख केस; संक्रमण के मामले में आज रूस को पीछे छोड़ देगा भारत https://ift.tt/2ZAoNQc - Sarkari NEWS

Breaking

This is one of the best website to get news related to new rules and regulations setup by the government or any new scheme introduced by the government. This website will provide the news on various governmental topics so as to make sure that the words and deeds of government reaches its people. And the people must've aware of what the government is planning, what all actions are being taken. All these things will be covered in this website.

Saturday, July 4, 2020

एक दिन में रिकॉर्ड 24018 मरीज बढ़े, देश में अब तक 6.73 लाख केस; संक्रमण के मामले में आज रूस को पीछे छोड़ देगा भारत https://ift.tt/2ZAoNQc

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 73हजार 904 हो गई है। शनिवार को रिकॉर्ड24018 मरीज बढ़े और 14 हजार 327 ठीक भी हो गए। covid19india.org के मुताबिक, महाराष्ट्र में 7074 पॉजिटिव मिले। राज्य में2 लाख से ज्यादा मरीजहो गए, जबकि 8671 लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर, भारत और रूस के बीच संक्रमितों का अंतर 611 बचा है। हम आज रूस को पीछे छोड़कर मरीजों के मामले में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। अभी अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है। इन दोनों देशों के बाद भारत में ही रोजाना संक्रमण के सबसे ज्यादा नए केस आ रहे हैं।

दुनिया के टॉप- 5 देश

देश संक्रमण के मामले
अमेरिका 29,35,770
ब्राजील 15,78,376
रूस 6,74,515
भारत 6,73,904
पेरू 2,99,080

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश:यहां शनिवार को 307 नए मरीज सामने आए और 5 की जान गई। भोपाल में 51, इंदौर में 34, मुरैना में 78 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 14 हजार 604 हो गई, इनमें से 2772 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 398 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र:यहां शनिवार को 7074 संक्रमित मिले और 295 लोगों की मौत हुई। मुंबई में 1163, ठाणे में 2199 और पुणे में 1502 मामले बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 64 हो गई, इनमें से 83 हजार 295 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 8671 ने जान गंवाई।

राज्य की जेलों में 31 कैदी और 3 सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव मिले।महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने गर्भवती हेल्थवर्कर्स के लिए वर्क फ्रॉम होम की मांग की।

उत्तरप्रदेश:यहां शनिवार को 757 नए मरीज सामने आए और 24 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 77, गाजियाबाद में 86 और लखनऊ में 80 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 26 हजार 554 हो गई, इनमें से 7627 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 773 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान:यहां शनिवार को 480 नए मरीज सामने आए और 7 की जान गई। जयपुर में 40, जालोर में 42 और धौलपुर में 39 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 19 हजार 532 हो गई, इनमें से 3445 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 447 लोगों की मौत हुई है।

बिहार:यहां शनिवार को 349 संक्रमित मिले और 4 लोगों की मौत हुई। पटना में 24, सहारसा में 53 और मुजफ्फरपुर में 44 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 457 हो गई, इनमें से 2881 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 88 ने जान गंवाई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो दिल्ली की है। राजधानी में अब तक हुए 5.96 लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 45% से ज्यादा टेस्ट हॉट-स्पॉट और उनके आस-पास रैपिड एंटिजन जांच शुरू करने के बाद पिछले 16 दिनों में किए गए।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-5-june-2020-127479704.html

No comments:

Post a Comment