दिल्ली में पहले 50 हजार केस होने में 110 दिन लगे, लेकिन 50 हजार से 1 लाख मामले सिर्फ 18 दिन में हो गए; देश में अब तक 7.20 लाख केस https://ift.tt/31OzKQM - Sarkari NEWS

Breaking

This is one of the best website to get news related to new rules and regulations setup by the government or any new scheme introduced by the government. This website will provide the news on various governmental topics so as to make sure that the words and deeds of government reaches its people. And the people must've aware of what the government is planning, what all actions are being taken. All these things will be covered in this website.

Monday, July 6, 2020

दिल्ली में पहले 50 हजार केस होने में 110 दिन लगे, लेकिन 50 हजार से 1 लाख मामले सिर्फ 18 दिन में हो गए; देश में अब तक 7.20 लाख केस https://ift.tt/31OzKQM

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 20हजार 346 हो गईहै। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, दिल्ली में सोमवार रात को मरीजों की संख्या एक लाख पार कर गई। अब तक100822 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में पहला केस 2 मार्च को सामने आया था। पहले 50 हजार केस होने में 110 लगे (18 जून तक)। यानी शुरू में कोरोना की रफ्तार राजधानी में धीमी थी। इसके बाद सिर्फ 18 दिन में ही 50 हजार मरीज बढ़ गए।

अच्छी बात यह है किराजधानी में रिकवरी रेट भी 70% से ज्यादा हो गया है। अभी एक्टिव केस 25 हजार 620 हैं, तो 72 हजार 88 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं। यहां अब 17 हजार 141 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। पिछले 24 घंटें में 13 हजार 879 कुल टेस्ट हुए हैं। राजधानी मेंअब तक कुल 6 लाख57 हजार 383 टेस्ट हो चुके हैं।

कर्नाटक के मंत्री बोले- राज्य में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है
कर्नाटक में 25 हजार से ज्यादा संक्रमित हो गए। राज्य केमंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा कि कर्नाटकमें कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है। कुछ इलाकों में तो बदतर हो गए हैं।हालांकि, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इससे इनकार करते रहे हैं।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश:बीते 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण के 354 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 15284 पहुंच गया है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3088 बची है, वहीं कोरोना के चलते राज्य में अब तक 617 लोगों की जान गई है।11,579 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं।राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 75 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गया है।मध्य प्रदेश में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 1158 हो गई है।अब तक 4,17,402 कोविड सैंपल्स की जांच की गई है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5368 नए मामले सामने आएऔर 204 मौतें दर्ज की गईं हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 2,11,987 और मरने वालों की संख्या 9,026 है। सक्रिय मामलों की संख्या 87,681 है। रिकवरी की दर 54.37 फीसद है।

उत्तरप्रदेश: उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या28,636 हो गई है। सोमवार को 929 नए केस बढ़े।हालांकि रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसारसोनभद्र में सबसे ज्यादा 95 फीसद और ललितपुर में सबसे कम 14 प्रतिशत रोगी स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश के 61 जिलों में कोरोना के 60 प्रतिशत से अधिक मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें से 43 जिलों में 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं, सिर्फ 14 जिलों में रिकवरी रेट 60 प्रतिशत के नीचे है।

राजस्थान: राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20,688 हो गई है। मरने वालोंकी संख्या 461 तक पहुंच गई। प्रदेश में सोमवार को 524 लोग पॉजिटिव मिले, वहीं पांच लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केसों की संख्या 3949 है। कोरेाना से होने वाली मृत्युदर 2.26 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक 9 लाख 20 हजार 600 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है। प्रदेश में सबसे अधिक पॉजिटिव केस 3,573 जयपुर में हैं।

बिहार: बिहार में सोमवार को 280नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 12 हजार के पार कर गया। बिहार में कुल मरीजों की संख्‍या 12140 हो गई है। 7 मरीजों की मौत हो गई।सोमवार को सबसे ज्‍यादा पटना में 55 नए मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्‍या के मामले में पटना टॉप पर पहुंच गया है। पटना में मरीजों की संख्‍या 1100 के पार हो गई है। भू अर्जन कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद भूअर्जन कार्यालय को सील कर दिया गया है। दूसरी ओर 24 घंटे में और 249 ठीक हुए हैं। अब तक 9014 लोग ठीक होचुके हैं। इसके बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या 3028 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-07-july-2020-127486695.html

No comments:

Post a Comment