कुर्सी बचाने के लिए आज लगातार पांचवें दिन मुख्य विरोधी प्रचंड से मिलेंगे पीएम ओली, स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग भी होगी https://ift.tt/3e8RBV5 - Sarkari NEWS

Breaking

This is one of the best website to get news related to new rules and regulations setup by the government or any new scheme introduced by the government. This website will provide the news on various governmental topics so as to make sure that the words and deeds of government reaches its people. And the people must've aware of what the government is planning, what all actions are being taken. All these things will be covered in this website.

Tuesday, July 7, 2020

कुर्सी बचाने के लिए आज लगातार पांचवें दिन मुख्य विरोधी प्रचंड से मिलेंगे पीएम ओली, स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग भी होगी https://ift.tt/3e8RBV5

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे पर सस्पेंस बना हुआ है। आज लगातार पांचवे दिन वो पार्टी में अपने मुख्य विरोधी पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड से मुलाकात करेंगे। आज ही स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग भी होने वाली है। इसे सोमवार को दो दिन के ऐन वक्त पर टाल दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रचंड और ओली पर पार्टी के अंदर और बाहर से समझौते का दबाव है। हालांकि, प्रचंड झुकने को तैयार नहीं हैं।

हर कोशिश बेनतीजा
ओली और प्रचंड के बीच बातचीत के चार दौर हो चुके हैं। लेकिन, अब तक न तो सरकार बचाने पर समझौता हुआ और न ही ये साफ हो सका है कि ओली इस्तीफा देंगे। लिहाजा, असमंजस की स्थिती है। आज जब प्रचंड और ओली मिलेंगे तो किसी फैसले की उम्मीद रहेगी। ओली की मुश्किल यह है कि विरोधी खेमा इस्तीफे की मांग से पीछे हटने तैयार नहीं है।

स्टैंडिग कमेटी की मीटिंग बढ़ाएगी ओली की मुश्किल
स्टैंडिंग कमेटी सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की सबसे अहम कमेटी है। पार्टी से जुड़े सभी जरूरी फैसले यही कमेटी लेती है। ओली न सिर्फ प्रधानमंत्री हैं बल्कि पार्टी अध्यक्ष भी हैं। पार्टी में इसको लेकर शुरू से नाराजगी रही है। सोमवार को ऐन वक्त पर इस कमेटी की बैठक टाल दी गई। आज यह बैठक हो पाएगी, यह तय नहीं है। लेकिन, पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि मीटिंग होगी।

पार्टी में टूट का भी खतरा
माना जा रहा कि अगर ओली ने इस्तीफे से इनकार किया तो पार्टी टूट जाएगी। एक गुट ओली और दूसरा प्रचंड के साथ चला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, रविवार को प्रचंड ने ओली से पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने को कहा ताकि सरकार बचाई जा सके।

ओली पर नाकामी के आरोप
पार्टी नेता कई मुद्दों पर ओली से नाराज हैं। प्रधानमंत्री कोविड-19 से निपटने में नाकाम साबित हुए। भष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई नहीं की। एक बेहद अहम मुद्दा भारत से जुड़ा है। पार्टी नेता मानते हैं कि सीमा विवाद पर उन्होंने भारत से बातचीत नहीं की। वैसे भी ओली पार्टी के तीनों प्लेफॉर्म्स पर कमजोर हैं। सेक्रेटेरिएट, स्टैंडिंग कमेटी और सेंट्रल कमेटी में उनको समर्थन नहीं हैं। पार्टी के नियमों के मुताबिक, अगर इन तीन प्लेटफॉर्म पर नेता कमजोर होता है तो उसका जाना तय है।

नेपाल की सियासत से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकतें हैं...

1.नेपाल में प्रधानमंत्री के इस्तीफे पर सस्पेंस /प्रधानमंत्री ओली और विरोधी गुट के नेता प्रचंड के बीच बातचीत खत्म, स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग बुधवार तक टली

2.नेपाल की राजनीति में फैसले का वक्त /प्रधानमंत्री ओली ने कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों से पूछा- साफ बताओ, किसकी तरफ हो, देश और पार्टी मुश्किल में है

3.नेपाल के पीएम पर इस्तीफे का दबाव /राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से मिले प्रधानमंत्री ओली, इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई गई

4.नेपाल के पीएम को दो दिन राहत /अब सोमवार को होगा प्रधानमंत्री ओली की किस्मत का फैसला, आज होने वाली स्टैंडिंग कमेटी की बैठक टली

5.नेपाल के पीएम पर भारी पड़ता भारत विरोध /कुर्सी बचाने के लिए नाराज नेताओं के घर पहुंचे प्रधानमंत्री ओली; इस्तीफे पर आज हो सकता है फैसला

6.नेपाल के पीएम को भारत विरोध भारी पड़ा /इस्तीफे की मांग के बीच ओली थोड़ी देर में देश को संबोधित करेंगे, राष्ट्रपति से मुलाकात की; बजट सत्र भी स्थगित

7.नेपाल के पीएम के साथ पाकिस्तान /इमरान ने ओली से फोन पर बातचीत का वक्त मांगा, ओली ने भारत पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाया था



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (दाएं) की कुर्सी पर खतरा टला नहीं है। आज वे लगातार पांचवे दिन अपने मुख्य विरोधी पुष्प कमल दहल प्रचंड (बाएं) से मुलाकात करेंगे। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z9RO5W

No comments:

Post a Comment