प्रधानमंत्री मोदी 12.30 बजे भूमि पूजन करेंगे, 32 सेकंड के अभिजीत मुहूर्त में मुख्य पूजा होगी; मंच पर संघ प्रमुख भागवत समेत 5 लोग मौजूद होंगे https://ift.tt/30r60bu - Sarkari NEWS

Breaking

This is one of the best website to get news related to new rules and regulations setup by the government or any new scheme introduced by the government. This website will provide the news on various governmental topics so as to make sure that the words and deeds of government reaches its people. And the people must've aware of what the government is planning, what all actions are being taken. All these things will be covered in this website.

Tuesday, August 4, 2020

प्रधानमंत्री मोदी 12.30 बजे भूमि पूजन करेंगे, 32 सेकंड के अभिजीत मुहूर्त में मुख्य पूजा होगी; मंच पर संघ प्रमुख भागवत समेत 5 लोग मौजूद होंगे https://ift.tt/30r60bu

आज राम काज का दिन है। 492 साल पहले बाबर के कहने पर अयोध्या में विवादित ढांचा बना था। 1885 में पहली बार यह मामला अदालत में गया। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके ठीक नौ महीने बाद अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है।

दोपहर 12:30 बजे इसकी नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। वही मोदी, जिनकी पार्टी भाजपा ने 10 में से 8 लोकसभा चुनाव में यही वादा दोहराया था।...और सबसे खूबसूरत बात यह कि इसका सबसे पहला न्योता उन इकबाल अंसारी को भेजा गया, जो बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे थे।

आजादी के बाद मोदी इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जो इस पद पर रहते हुए रामलला के दरबार में होंगे। उनसे पहले इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी और खुद नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचे, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं कर पाए।

मंच पर सिर्फ 5 लोग

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भूमिपूजन के लिए एक मंच बनाया गया है। इस पर सिर्फ पांच लोग प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मौजूद रहेंगे।

इनके अलावा, बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी, समाजसेवी और पद्मश्री मोहम्मद शरीफ, कोठारी बंधु की बहन पूर्णिमा कोठारी भूमि पूजन में शामिल होंगी।

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में यह होंगे निर्माण।

175 मेहमानों में 135 संत, सभी को श्रीराम दरबार का रजत सिक्का दिया जाएगा
कोरोना की वजह से भूमि पूजन समारोह में सिर्फ 175 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें देश की कुल 36 आध्यात्मिक परंपराओं के 135 संत शामिल हैं। बाकी कारसेवकों के परिवार और अन्य लोगों को निमंत्रण दिया गया है। भूमि पूजन में शामिल होने वाले हर अतिथि को श्रीराम दरबार का रजत सिक्का दिया जाएगा। सिक्का मंदिर ट्रस्ट देगा।

3 घंटे मोदी अयोध्या में रहेंगे
09:35 बजे:
प्रधानमंत्री दिल्ली से रवाना होंगे।
10:35 बजे: मोदी लखनऊ पहुंचेंगे।
11:30 बजे: प्रधानमंत्री मोदी हेलिकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे।
11:40 बजे: मोदी और योगी हनुमानगढ़ी जाएंगे, फिर राम जन्मभूमि परिसर जाएंगे।
12:00 बजे: मोदी राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे।
12:15 बजे: प्रधानमंत्री पारिजात का पौधा लगाएंगे।
12:30 बजे: पूजा कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान शिला पूजा, भूमि पूजा और कर्मा शिला पूजा होगी।
12:44 से 12:45 बजे: 32 सेकंड के अभिजीत मुहूर्त में मुख्य पूजा होगी। मान्यता यह है कि इसी मुहूर्त में भगवान राम का जन्म हुआ था। मोदी इस दौरान 40 किलो चांदी की ईंट नींव के तौर पर रखेंगे।
2:20 बजे: मोदी अयोध्या से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

हनुमान गढ़ी दरबार, पीएम सबसे पहले यहीं पूजा अर्चना करेंगे।

आडवाणी, जोशी, राजनाथ कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे

  • राम मंदिर आंदोलन से जुड़े भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भूमि पूजन में शामिल नहीं हो रहे हैं। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। उमा भारती अयोध्या पहुंची हैं, लेकिन वे उस वक्त सरयू नदी पर मौजूद रहेंगी। आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन की अगुआई की थी और रथ यात्रा निकाली थी। मुरली मनोहर और उमा भी इस आंदोलन के प्रमुख नेता थे।
  • गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव हैं, इसलिए वे भी अयोध्या नहीं पहुंचेंगे। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अयोध्या आने का कार्यक्रम कोरोना के चलते रद्द कर दिया है। जब बाबरी ढांचा गिराया गया था, तब कल्याण सिंह ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
  • योग गुरु बाबा रामदेव, रामभद्राचार्य, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज, मथुरा से मूलक-पीठ के राजेंद्र देवाचार्य, कांची मठ के गोविंद देवा गिरि महाराज, रेवसा डौंडिया के राघवाचार्य, चिदानंद मुनि, सुधीर दहिया अयोध्या पहुंच चुके हैं।
साकेत महाविद्यालय से राम जन्मभूमि तक सड़क को फूलों से सजाया गया है।

अयोध्या को थाइलैंड से आए ऑर्किड और बेंगलुरु के अपराजिता फूलों से सजाया
अयोध्या को 400 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। थाईलैंड से ऑर्किड तो बेंगलुरु से अपराजिता के फूल मंगाए गए हैं। वहीं, नारंगी और लाल रंग के डबल टोन्ड गेंदा के फूल कोलकाता से आए हैं। भूमि पूजन स्थल और आसपास के मंदिरों को इनसे सजाया गया है। इसके अलावा, साकेत पीजी कॉलेज से नया घाट तक 50 से ज्यादा स्थानों पर रंगोली बनाने में फूलों का इस्तेमाल किया गया है।

दो करोड़ से ज्यादा लड्डू के पैकेट बांटे जाएंगे
भूमि पूजन के बाद प्रसाद के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के 1.11 लाख लड्डू बनाए गए हैं। इसके अलावा पटना के महावीर ट्रस्ट ने एक करोड़ रामलड्डू पैकेट बनवाए हैं। इनके अलावा, सांसद लल्लू सिंह ने साढ़े तीन लाख लड्डुओं के पैकेट बनवाए हैं।

राम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर शहर में भगवा ध्वज लगाए गए।

दो हजार से ज्यादा स्थानों से मिट्टी और जल पहुंचा
भूमि पूजन के लिए देश के 2 हजार से ज्यादा प्रमुख तीर्थस्थलों, राष्ट्रीय महत्व के स्थानों और पवित्र नदियों से पवित्र मिट्टी और जल अयोध्या पहुंच चुका है। बद्रीनाथ धाम, छत्रपति शिवाजी महाराज के किले रायगढ़, श्री रंगनाथ स्वामी मन्दिर तमिलनाडु, श्री महाकालेश्वर मंदिर, हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद और बलिदानी बिरसा मुंडा की जन्मभूमि सहित सभी तीर्थों और बलिदानी वीरों के प्रेरणा स्थलों से मिट्टी, जल और अन्य वस्तुएं अयोध्या पहुंची हैं। इसके अलावा करीब एक क्विंटल चांदी की ईंटें भी राम मंदिर की नींव में इस्तेमाल करने के लिए दान दी गई हैं।

अयोध्या शहर में तैनात फोर्स।

अयोध्या में स्नाइपर्स की तैनाती
अयोध्या में स्नाइपर्स तैनात किए गए हैं। तीन सुरक्षा घेरे में 3500 पुलिसकर्मी, 40 कंपनी पीएसी, 10 कंपनी सीआरपीएफ लगाई गई है। कोरोना संक्रमण के चलते सुरक्षा व्यवस्था में 45 साल से कम उम्र के सुरक्षाकर्मी ही तैनात किए गए हैं। शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

राम जन्मभूमि में भूमि पूजन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. जन्मभूमि आंदोलन की आंखों देखी:आडवाणी मंच से कारसेवकों को राम की सौगंध दिला रहे थे कि ढांचा नहीं तोड़ना

2. साढ़े तीन लाख दीपों से रोशन हुई राम की पैड़ी, राम नगरी को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया

3. भूमि पूजन से 15 घंटे पहले आडवाणी ने कहा- जीवन के कुछ सपने पूरे होने में बहुत समय लेते हैं



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Narendra Modi; Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Update | PM Modi Ram Janmabhoomi and Hanuman Garhi Visit Today In Pictures; Yogi Adityanath Mohan Bhagwat


from Dainik Bhaskar /local/uttar-pradesh/news/ayodhya-ram-mandir-bhoomi-pujan-live-narendra-modi-ayodhya-latest-news-updates-yogi-adityanath-127586531.html

No comments:

Post a Comment