नजरबंदी के एक दिन बाद ही कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति संकमित मिले, स्पेन में लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा मामले, दुनिया में अब तक 1.89 करोड़ मरीज https://ift.tt/3fxytRl - Sarkari NEWS

Breaking

This is one of the best website to get news related to new rules and regulations setup by the government or any new scheme introduced by the government. This website will provide the news on various governmental topics so as to make sure that the words and deeds of government reaches its people. And the people must've aware of what the government is planning, what all actions are being taken. All these things will be covered in this website.

Wednesday, August 5, 2020

नजरबंदी के एक दिन बाद ही कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति संकमित मिले, स्पेन में लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा मामले, दुनिया में अब तक 1.89 करोड़ मरीज https://ift.tt/3fxytRl

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 89 लाख 70 हजार 837 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 60 हजार 675 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 7 लाख 11 हजार 108 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति एलवैरो यूरीब संक्रमित मिले हैं। उन्हें मंगलवार को पहले ही सबूतों से छेड़छाछ़ करने के एक मामले में हाउस अरेस्ट किया गया था।

उनकी डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के प्रवक्ता गैब्रियल वेलास्को ने बुधवार को कहा- यूरीब की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनका स्वास्थ्य ठीक है। उनमें कोई ज्यादा लक्षण नजर नहीं आ रहे। न ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

स्पेन में बुधवार को 1772 नए मामले सामने आए। यह देश में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां जून में लॉकडाउन हटाया गया था। इसके बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा। फिलहाल देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हजार 499 हो गई है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 49,73,568 1,61,601 25,40,137
ब्राजील 28,62,761 97,418 20,20,637
भारत 19,63,239 40,739 13,27,200
रूस 8,66,627 14,490 6,69,026
साउथ अफ्रीका 5,29,877 9,298 3,77,266
मैक्सिको 4,56,100 49,698 3,04,708
पेरू 4,47,624 20,228 3,06,430
चिली 3,64,723 9,792 3,38,291
स्पेन 3,52,847 28,499 उपलब्ध नहीं
कोलंबिया 3,34,979 11,315 1,80,258

जर्मनी: एंटवर्प राज्य क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल
जर्मनी ने एंटवर्प राज्य को क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल किया है। इस राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब यहां आने वालों को अपनी निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन में भेज दिया जाएगा। यहां अब तक 2 लाख 14 हजार 404 मामले सामने आए हैं और 9 हजार 245 लोगों की मौत हुई है। 1 लाख 94 हजार 700 लोग ठीक भी हुए हैं।

इटली: रायन एयर को बैन करने की चेतावनी
इटली सरकार ने रायन एयर एयरलाइंस को बैन करने की चेतावनी दी है। देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा है कि एयरलाइंस ने सुरक्षा नियमों को तोड़ा है। ऐसे में देश में इसकी सेवाएं रोकी जा सकती हैं। यह एयरलाइंस देश में किफायती सेवाएं देने के लिए जानी जाती है। देश में सभी एयरलाइंस के लिए सरकार ने मई में नए नियम जारी किए थे। एयर ट्रैवल करने वाले सभी लोगों की जांच जरूरी की थी।

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 97 हजार के पार

ब्राजील में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 57 हजार 152 नए मामले मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 28 लाख 59 हजार 73 हो गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में हुई 1437 मौतों के बाद मृतकों का आंकड़ा 97 हजार 256 हो गया है। ब्राजील संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यहां के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और उनकी कैबिनेट के 8 मंत्री भी संक्रमित हो चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति एलवैरो यूरीब संक्रमित मिले हैं। उनकी पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल उनमें ज्यादा लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a25h3z

No comments:

Post a Comment